NIMCET kya hota hai। NIMCET ki taiyari kaise kare

NIMCET 2023। NIMCET Full Form। Full form in Hindi 

  आज हम बात करेंगे इस आर्टिकल में NIMCET के बारे में। अब ये है क्या? उसका जवाब ये है की अगर आप रिप्यूटेट कॉलेज से MCA करना चाहते हैं तो आपको NIMCET जरूर देना चाहिए। 


NIMCET kya hota hai। NIMCET ki taiyari kaise kare


NIMCET Full Form 

 NIMCET नैश्नल लेवल एंट्रेंस टेस्ट है, जिसकी फुल फॉर्म NIT MCA Common Entrance Test है। और इस एग्ज़ैम को हर साल NIT यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (National Institute Of Technology)कंडक्ट करते हैं और इसमें 11 NIT पार्टिसिपेट करते हैं। इस एंट्रेंस टेस्ट के जरिए MCA यानी मास्टर ऑफ कंप्यूटर ऐप्लिकेशन (Master of Computer Application)प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को ऐडमिशन दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी MCA करने के लिए NIMCET देने वाले हैं तो आपको इसकी प्रॉपर स्ट्रैटिजी पता होनी चाहिए। जिसकी हेल्प से आप इस एग्ज़ैम को आसानी से क्रैक कर सके। तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं NIMCET क्रैक करने की स्ट्रैटिजी के बारे में तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े। 


NIMCET Exam Pattern 2024

 सबसे पहले एग्ज़ैम के पैटर्न को थोड़ा समझते हैं ताकि तैयारी करना आपके लिए आसान हूँ। इस एग्जाम में चार भाग होते हैं, General English, Mathematics, Computer Awareness, Analytical Ability and Reasoning  ये एक ऑफ़लाइन एग्ज़ैम है और इसका मीडियम इंग्लिश है। इस पेपर में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाते हैं और टोटल नम्बर ऑफ क्वेश्चन्स 120 होते हैं। और टोटल मार्क्स 1000 होते हैं और एग्ज़ैम की ड्यूरेशन 2 घंटे होती है जो इस एग्ज़ैम को क्वॉलिफाइ कर लेते हैं NIT में उन्हें सीट मिल जाती है। 


Subject No. of questions Maximum Marks Negative marking Marks
Mathematics 50 12 3 600
Analytical Ability and Reasoning 40 6 1.5 240
General English 20 6 1.5 120
Computer Awareness 10 4 1 40
Total 12 1000 marks

एग्जाम पैटर्न के बारे में इन्फॉर्मेशन लेने के बाद अब इन पॉइंट्स के जरिये तैयारी यानी की प्रिपरेशन स्ट्रैटिजी को हम समझते हैं। 




तैयारी कैसे करें 

• Exam pattern को समझिए 

इस टेस्ट के चार पार्ट्स के बारे में हम जानते हैं। सबसे पहले बात करते हैं जनरल इंग्लिश के बारे में। इस एग्ज़ैम में जनरल इंग्लिश के 20 सवाल आते हैं, 20 क्वेश्चन्स आते हैं और हर क्वेश्चन 6 मार्क्स का होता है तो जनरल इंग्लिश के टोटल मार्क्स 120 होते हैं। इस सेक्शन में अच्छे स्कोर के लिए आपको बेसिक इंग्लिश ग्रामर तैयार करनी होगी जिसमें articles, preposition, voices और tenses आते हैं। अपनी vocabulary भी आपको स्ट्रांग करनी होगी ।


और आइए अब जानते हैं मैथमैटिक्स के बारे में। इसके टोटल 50 सवाल पूछे जाते हैं और टोटल मार्क्स 600 होते है, जो चारों सेक्शन से सबसे ज्यादा होते है। यानी अगर आपकी मैथ्स अच्छी है तो आप इस सेक्शन में स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस दे सकते हैं। लेकिन अगर आप maths में ऐवरेज है तो भी आपको trigonometry,algebra और probablity की नॉलेज लेनी होगी। अच्छा यही है कि आप ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें। 


कंप्यूटर अवेर्नेस पार्ट के 10 क्वेश्चन्स होते हैं जिनके मार्क्स 40 होते हैं और इस सेक्शन के जरिए आपको कंप्यूटर ऐप्लिकेशंस की बुक्स रीड करनी होगी, जिससे आप बेसिक कंप्यूटर फैक्स से ले करके डेटा रिप्रेजेंटेशन तक का कॉन्सेप्ट अच्छे से समझ सकें।


 Analytical ability and logical reasoning पार्ट के 40 क्वेश्चन्स होते हैं जो 240 मार्क्स के होते हैं। आपको इसकी ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करनी होगी और अगर आप puzzels और crossword सॉल्व करने में अच्छे हैं तो आपको काफी मदद मिले गी क्योंकि इसमें सिचुएशन को समझकर लॉजिक से इसका सल्यूशन निकालना होता है, तो फ़ोर पार्ट्स की तैयारी की स्ट्रैटिजी को समझने के बाद अब अगले पॉइंट की तरफ बढ़ते हैं।


• Syllabus को अच्छी तरह समझिए 

एग्जाम की तैयारी करने से पहले और स्टडी मटीरियल कलेक्ट करने से पहले सिलेबस को अच्छी तरह पढ़िए और उन सारे पॉइंट्स को हाइलाइट कर लीजिये जो बहुत इम्पोर्टेन्ट है और आपको मेजर पॉइंट्स याद दिलाते रहेंगे। 


• Time management का ध्यान रखें 

 टाइम मैनेजमेंट के साथ तैयारी करें इस एग्ज़ैम में आपको 2 घंटे यानी 120 मिनट में 120 क्वेश्चन सॉल्व करनी है, जो देखने में बहुत ही आसान लगता है। लेकिन ये ज़रूरी नहीं है कि आप 1 मिनट में मैथ्स का क्वेश्चन्स सॉल्व कर ही लेंगे। रीज़निंग का हर सवाल आपका केवल एक मिनिट ही लेगा इसलिए मैथ्स और रीजनिंग प्रैक्टिस करते समय टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। 


• Previous year के पेपर्स सॉल्व करे

  NIMCET previous year paper सॉल्व करें। लास्ट ईयर के क्वेस्चन पेपर्स आपकी बहुत हेल्प कर सकते हैं। इनके जरिए आपको एग्जाम पैटर्न को और क्वेश्चन फॉर्मेट को समझना बहुत आसान हो सकता है। इन्हें सॉल्व करके आप अपने स्ट्रांग पॉइंट्स और वीक पॉइंट्स का भी पता लगा पाएंगे। 


• Mock test रोजाना दे 

 NIMCET mock test दीजिये जैसे जैसे आप NIMCET का सिलेबस कंप्लीट करने लग जाएं, वैसे वैसे मॉक टेस्ट देना शुरू कर दीजिये ताकि आप एग्जाम पैटर्न के साथ फैमिलियर हो सके और ऐसा होने से एग्ज़ैम में आपकी परफॉर्मेंस बेहतर हो सके।


• पहले से तैयारी शुरु कर दे 

 एग्ज़ैम की तैयारी पहले से ही शुरू कर दी बजाय लास्ट कुछ दिनों में तैयारी करने की। क्योंकि एनआईटी में ऐडमिशन के लिए आप को अच्छा खासा कॉम्पिटिशन फेस करना होगा। इसलिए स्ट्रॉन्ग कॉम्पिटीटर बनिए और स्ट्रॉन्ग प्रिपरेशन पर फोकस करें। 

• Revision करते रहें 

 रिलिजन को बिल्कुल स्किप ना करे और आखिरी समय में रिवीजन करने की बजाय एक हफ्ते पहले से ही रिवाइज़ करना शुरू कर दें। ये बहुत ही काम आता है। 


• Mathematics And Reasoning पर ज्यादा ध्यान दे

 मैथमैटिक्स और रीजनिंग सब्जेक्ट का वेटेड ज्यादा है इसलिए इनकी ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करे ताकि ज्यादा मार्क्स गेन किए जा सके। लेकिन ये भी याद रखें कि नेगेटिव मार्किंग से बचने के लिए वही क्वेश्चन सॉल्व करें जिनके लिए आप स्योर हो और इस तरह इन आठ इम्पोर्टेन्ट पॉइंट्स को ध्यान में रखकर आप NIMCET की तैयारी शुरू कीजिये और अपना बेस्ट एफर्ट लगाइये। 

 

 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.