21 दिन में खुद को बदले।
दोस्तों हम अपने जीवन मे एक चीज को रोजाना फॉलो करते है वो है हमारी habits जिनमे कई आदतें अच्छी और लाभदायक और कई बुरी और हानिकारक होती है। हम अपनी आदतों में बदलाव लाकर अपनी जिंदगी में भी बदलाव ला सकते है। आज मैं आपको दूंगा 21 दिन का challenge अगर आप मेरी बताई गई टिप्स को 21 दिन तक फॉलो करते है तो आप खुद की जिंदगी को बदल सकते है।
Make your body strong
दोस्तों आप का जो भी गोल है उसे achieve करने के लिए आपकी गाड़ी में फ्यूल होना चाहिए । यानी के आपके शरीर में दम होना चाहिए क्योंकि 50 km के फ्यूल से आप 100 km तय नहीं कर सकते। जब तक आपकी हेल्थ perfect नहीं होगी तब तक आप अपना बेस्ट नही दे सकते हो ।
पहली चीज है health।
इन 21 दिनों में आपको ध्यान देना है अपनी हेल्थ पर खुद से वादा करो कि आज से मैं रोज workout करूंगा। आज से ही प्रण लो की 21 दिन तक मैं वर्कआउट करूंगा कोई भी वो exercise जिसे करने पर पसीना आता हो। जंक फूड को हाथ नहीं लगाऊंगा केवल होममेड फूड ही खाऊंगा। एक और चीज जिससे आपको बहुत फायदा होगा वो है खाते समय खाने को फील करो किसी भी तरह का distraction नही होना चाहिए खाते समय। खाने को इंजॉय करो अच्छे से चबाओ इससे आपको बहुत फायदा होगा। सुबह जल्दी उठूंगा डीप ब्रेथिंग करूंगा। और 8 घंटे की नींद हेल्थ के लेवल पर ये काम करके देखिए आपको अपनी बॉडी में ऐसे चेंजेस देखने को मिलेंगे की आप हैरान रह जाओगे।
Become Mentally Fit
मेंटली फिट उस इंसान को कहेंगे जो क्लियरली सोच सकता है जिसके दिमाग में लाइफ को लेकर क्लेरिटी है और जो अपने एक्शन को लेकर अवेयर है अब सवाल है की हम मेंटली फिट कैसे बन सकते है।
पहली चीज social media का उपयोग कम से कम कर दो फालतू के apps को डिलीट कर दो। सोशल मीडिया चलाने का एक समय निर्धारित करो की इस समय के अलावा मैं सोशल मीडिया नही चलाऊंगा ये एक छोटी सी चीज करके तो देखिए आपकी प्रोडक्टिविटी नेक्स्ट लेवल पर होगी पूरा दिन एनर्जेटिक फील करोगे। दूसरी चीज जो आप कर सकते हो वो है अपनी फीलिंग्स को खाली करना । मोबाइल का कैमरा खोलो और जो कुछ भी आपके मन में है वो सब कुछ कह दो कुछ भी अंदर दबाए मत रखो। किताबे पढ़ो, खुद के साथ समय बिताओ और ग्रेटफुल रही जिंदगी को लेकर ऐसा करने से आपकी एनर्जी डबल हो जायेगी
Find an income source
अगर आपको अपने आपको बेहतर बनाना है तो आपकी अपनी इनकम का सोर्स ढूंढना होगा जिससे आपको किसी और पर डिपेंड ना रहना पड़े इससे आपका आत्मविश्वास कई गुना तक बढ़ जायेगा ।
आज के समय में आपको इनकम के लिए कोई जॉब ढूंढने की कोई जरूरत नही है । आपके पास बस एक ऐसी स्किल होनी चाहिए जिससे की आप मार्केटिंग कर सको और जिससे आप बिना कोई जॉब करे पैसा कमा सको ऐसे कई सारे फील्ड्स है जिनमे आप अपना करियर बना सकते हो अगर आप एक्सप्लोर करोगे तो आपको बहुत सी opportunities देखने को मिलेगी । जैसे content writing,content creating,photo and video editing,social media creating,blooging और भी बहुत कुछ।
Dont waste a single minute
दोस्तों जिस तरह ताश के 52 पत्ते सभी में बराबर बांटे जाते है उसी तरह समय यूनिवर्स ने सभी को बराबर दिया है। लेकिन जो इसे सही तरीके से यूज करेगा वो ही अपने फुल पोटेंशियल तक पहुंच पाएगा ।
आज से आप अपने 1-1 घंटे का हिसाब लगाना शुरू करिए।हर एक घंटे को नोट करिए । अपनी कॉपी में लिखिए कि पिछले एक घंटे में आपने ऐसा क्या किया जो आपको अपने गोल के नजदीक ले जायेगा।
यकीन मानिएगा अगर आपने अपनी जिंदगी के 1-1 सेकंड का हिसाब लगाना शुरू कर दिया न तो वो दिन दूर नही जब आपके एक एक मिनट की कीमत हजारों लाखों में होगी।समय से ही जुड़ी एक चीज और आती है वो है मैं कल करूंगा वाला कीड़ा । tomorrow नाम की चीज की अपनी लाइफ से निकाल दो। जो भी करना है आज करो अभी करो कल को ही खतम कर दी अपनी जिंदगी से। सोचिए आपके पास 10 दिन केवल 1 दिन केवल 10 घंटे केवल 1 घंटा है। इस तरह से चीजों को माइक्रो लेवल पर तोड़ दो। खुद को ट्रैक करो फिर देखो कैसे आपके गोल्स अचीव नही होते। आज वही कल है जिस कल का आपको कल इंतजार था।
Make a positive attitude
दोस्तों attitude के आधार पर दुनिया में दो तरह के लोग रहते है। Attitude का मतलब आप किसी परिस्थिति में कैसे रिएक्ट करते है पहले वो जो बुरे से बुरे में अच्छा ढूंढ लेते है और हंसते खेलते रहते है जीवन में। दूसरे वो जो अच्छे से अच्छे में बुरा ढूंढ लेते है और रोते ही रहते है। प्रॉब्लम्स सभी के जीवन में है बस आपको अपने देखने का नजरिया बदलना है। इन 21 दिनों में आपको हर चीज में पॉजिटिव एटिट्यूड शो करना है। मैं कुछ examples देता हूं जिससे आप को सब समझ में आए जैसे आपके सामने कोई प्रॉब्लम आ गई लोगो ने आपको बोला की तू ये नही कर सकता ये तेरे बस का नही है तो जो नकारात्मक सोच वाला व्यक्ति होगा वो बोलेगा ऐसा मेरे साथ ही क्यों होता है सही है मैं किसी भी लायक नही हूं। जबकि एक सकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति उसी बात को अपना मोटिवेशन बना लेगा और हमेशा आगे बढ़ता रहेगा ।
आप बीमार हुए तो इसमें भी एक अच्छी चीज छुपी हुई है की अबसे आप रोज एक्सरसाइज करेंगे और अपनी health पर ध्यान देंगे। कुल मिलाकर हर प्रोब्लम में क्या आपके काम का हो सकता है, आप उससे क्या सीख सकते है उस पर ध्यान देना है। अगर आप बुरी चीज में अच्छा ढूंढ रहे है तो वो बुरा भी अच्छा है आपके लिए पर जो अच्छा हो रहा है आपके साथ पर आप उसे कुछ सीख नहीं रहे हो तो वो अच्छा भी आपके लिए बुरा है।
👍
जवाब देंहटाएं