NDA Exam kya hota hai। NDA Exam क्या होता है। पूरी जानकारी।NDA full form in Hindi


NDA Exam क्या होता है। NDA की पूरी जानकारी।NDA full form in Hindi

 

एनडीए के बारे में एनडीए भारत के टॉप पोस्ट में से एक है। अगर आपको इंडियन एयर फोर्स, इंडियन आर्मी या फिर नेवी जॉइन करना है तो आपको NDA Exam क्लियर करना होगा। कई स्टूडेंट्स का सपना होता है आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में जाना लेकिन इन सभी की शुरुआत होती है एनडीए के इस एग्ज़ैम से और एनडीए के एग्ज़ैम से जुड़ी कुछ इम्पोर्टेन्ट बातें आपको पता होनी चाहिए क्योंकि इसकी जानकारी के बिना आप इस एग्ज़ैम को क्लिअर नहीं कर सकते। 

NDA Exam kya hota hai। NDA Exam क्या होता है। पूरी जानकारी।NDA full form in Hindi

NDA Exam फॉर्म भरने से पहले आपको पता होना चाहिए एनडीए क्या है, एनडीए कैसे किया जाता है और इसके लिए क्या क्या योग्यता आपके पास होनी चाहिए? क्या फिजिकल रिक्वाइर्मन्ट है? कौन सा सब्जेक्ट पढ़ना चाहिए? तो आज के इस आर्टिकल में हम एनडीए की पूरी इन्फॉर्मेशन देंगे ताकि आप आसानी से ये समझ सकें कि एनडीए को ज्वाइन कैसे करना है। 12 पास करने के बाद आर्मी ऑफिसर कैसे बने, फौज में कैसे भर्ती हों और इंडियन एयर फोर्स जॉइन कैसे करें? और भी बहुत सारी बातें। 


कुछ स्टूडेंट पहले से ही स्कूल में पढ़ाई करते वक्त ये सोच लेते है की आगे जा करके क्या करना है और उसी हिसाब से पढ़ाई भी करते ताकि आपको आगे जाकर के किसी भी तरह की एंट्रेंस एग्ज़ैम में कोई भी दिक्कत ना हो। आप आसानी से एग्ज़ैम क्लियर कर लें और जो आप पढ़ना चाहते है उसकी पढ़ाई कर सकते हैं।  अगर आपको एनडीए जॉइन करना है तो आपको अपने मैथ्स सब्जेक्ट को काफी स्ट्रांग बनाना होगा और साथ ही और भी दूसरी चीजें आपको करनी होगी। 



NDA क्या है?

NDA का  पूरा नाम है नैश्नल डिफ़ेन्स अकैडमी (National Defence Academy), जिसे हिंदी में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी भी कहा जाता है। जहाँ पर इंडिया के तीन पॉपुलर सेवाएं कल सेना, नौसेना और वायुसेना में जाने से पहले एक एग्ज़ैम लिया जाता है जिसे आपको पास करना होगा जिसे हम NDA कहते हैं। अगर आपको भारत की सेवा के लिए थलसेना, वायुसेना, नौसेना में जाना है तो ये सभी सेवाओं में जाने के लिए हर साल दो बार एनडीए की परीक्षा होती हैं और यूपीएससी इसे कंडक्ट करवाती है। 



योग्यता

इस एग्ज़ैम में बैठने के लिए कुछ शर्तें होती है यानी की योग्यता का क्राइटिरिया होता है। तो आइए जानते हैं एग्ज़ैम में बैठने के लिए योग्यता के क्राइटिरिया के बारे ।


1उम्मीदवार अविवाहित होना चाहिए। तभी आप इस सब के लिए योग्य है।

2 इंडियन आर्मी के लिए 12 पास होना चाहिए। किसी भी सब्जेक्ट में 

3 इंडियन एयरफोर्स और नेवी में भर्ती होने के लिए 12th में फिजिक्स और मैथ्स होना ही चाहिए। 

4 फिजिकल फिटनेस अच्छी होनी चाहिए। 

5 आपकी उम्र 16.5 साल से 19.5 साल होनी चाहिए और एज लिमिट के लिए यूपीएससी की वेबसाइट भी आप चेक कर सकते हैं। 

6 आप की लंबाई कम से कम 157 सेंटीमीटर  होनी चाहिए। वायुसेना के लिए यह लंबाई 162 सेंटीमीटर है। 



NDA की तैयारी कैसे करे?

आगे जानते हैं एनडीए गजम क्लिअर कैसे करेंगे? पहला यह है कि एनडीए एग्जाम पास करने के लिए एक प्रॉपर टाइम टेबल बनाइए और वही टाइम टेबल रोजाना फॉलो करें। अभी सब्जेक्ट के लिए बराबर टाइम टेबल बनाएं और उसी हिसाब से पढ़ाई करे। कमजोर सब्जेक्ट पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दे दी। एग्ज़ैम के लिए बेस्ट बुक्स को आप सेलेक्ट कर सकते हैं और इंटरनेट की मदद भी ले सकते हैं। मैथ्स सब्जेक्ट को स्ट्रॉन्ग बनाये, ग्यारहवीं और बारहवीं में मैक्स के अच्छे से पढ़ाई करे और उसे अच्छे से समझे के पुराने साल के क्वेश्चन पेपर सॉल्व करें और पेपर सॉल्व करें ताकि आपको एग्ज़ैम का आइडिया हो जाए। 




NDA ज्वाइन कैसे करे?

अब आगे जानते हैं एनडीए जॉइन कैसे करें?थ लसेना वायुसेना और नौसेना में भर्ती होने के लिए सबसे पहले science सब्जेक्ट से 12th पास करे ।एनडीए जॉइन करने के लिए सबसे  12th पास करना जरूरी है और वो भी साइंस सब्जेक्ट से ध्यान रहे। जैसे ही आप टेंथ पास कर लेते है, तो उसके बाद इलेवेंथ में साइंस सब्जेक्ट में मैथ्स और फिजिक्स सब्जेक्ट को चूज करना होगा। अगर आपको फौज में भर्ती होना है तो इसके लिए आप ट्वेल्व्थ किसी भी सब्जेक्ट से पास कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको नेवी एयरफोर्स जॉइन करना है तो इसके लिए आपको बारहवीं यानी की ट्वेल्फ्थ भी फिजिक्स और मैथ्स सब्जेक्ट से पास करनी होगी और कोशिश कीजिए कम से कम 60% मार्क्स आप लेकर आये ।


ये एंट्रेंस एग्ज़ैम दे और क्लिअर करें। जैसे ही आप 12 पास कर लेते है या फिर अगर आप 12 के फाइनल एग्ज़ाम देने से पहले NDA एंट्रेंस एग्ज़ैम का फॉर्म भर सकते हैं और एग्ज़ैम दे सकते हैं। और ये एग्ज़ैम हर साल यूपीएससी कन्डक्ट करता है जो कि साल में दो बार होते है जो कि अप्रैल और सितंबर में होता है और इसके फॉर्म हर साल जून और दिसंबर में निकलते हैं तो आप फॉर्म को यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर के ऑनलाइन भी भर सकते हैं। 


अब एसएसबी इंटरव्यू को क्लिअर करें NDA का एंट्रेंस एग्ज़ैम क्लियर करने के बाद अब आप  इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाए जा सकते हैं तो उसमें कई तरीके के टेस्ट होते हैं जैसे कि फिजिकल टेस्ट टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू जैसे कई सारे टेस्ट होते हैं और ये सभी को आपको क्लियर करना होगा। 


अब एनडीए की ट्रेनिंग पूरी करेंगे। सारे एग्जाम क्लियर करने के बाद जब आपको पोस्ट के हिसाब से जो भी पोस्ट आपके सिलैक्ट किया है, उसके लिए ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है। 

आर्मी के लिए 3 साल एनडीए में और 1 साल IMA में ट्रेनिंग।

नेवी के लिए 3 साल NDA में और 1 साल नवल अकेडमी में ट्रेनिंग।

एयरफोर्स के लिए 3 साल NDA में और डेढ़ साल AFA हैदरबाद में ट्रेनिंग।


 ये ट्रेनिंग भी आपको पास करना होगा। तभी आप एनडीए में किसी भी पोस्ट को ज्वाइन कर सकते हैं। तो इस तरीके से आप एनडीए में इंडियन आर्मी, इंडियन और इंडियन एयर फोर्स ज्वाइन कर सकते हैं।

तो एनडीए के बारे में इन सारी इन्फॉर्मेशन के साथ हम उम्मीद करते हैं कि यह आर्टिकल आपके लिए काफी यूज़फुल और हेल्पफुल रहेगा। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.